December 4, 2025 2:47 pm

Home » liveup » बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 2 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

– प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 24 जिलों के 1245 गांव, पल-पल की हो रही निगरानी

– बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,06910 लोगों को पहुंचायी गयी राहत, 360 क्षतिग्रस्त मकानों को वितरित किया गया मुआवजा

– अब तक 17,924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट किये गये वितरित, 40 से अधिक लंगर में परोसा जा रहा ताजा भोजन

 

लखनऊ, 5 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा अौर औरैया के बीच हवाई सर्वे कर बाढ़ के हालात को देखा। इसके साथ ही औरैया में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हे राहत सामग्री वितरित की। सीएम बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है, इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्हे किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग के अधिकारी लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

1245 गांव बाढ़ से प्रभावित, 2 लाख से अधिक पीड़ितों को पहुंचायी गयी राहत
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों की 59 तहसीलें और 1245 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 2,06910 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 26,089 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 517 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 360 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 33252 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 1640 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 17924 खाद्यान्न पैकेट और 2,47,277 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 40 से अधिक लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

377 बाढ़ शरणालय में 41 हजार से अधिक लोगों को दी जा रही घर जैसी सुविधा
योगी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 5585 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 2,04,494 क्लोरीन टेबलेट और 1,60,559 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 377 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 41,842 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 901 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1348 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह जनपद बाढ़ से हैं प्रभावित
वर्तमान में प्रदेश के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बिजनौर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, भदोही, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

हिंदी कीवर्ड

योगी सरकार बाढ़ राहत, उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित जिले, बाढ़ शरणालय, बाढ़ पीड़ितों को सहायता, जलजनित बीमारियों की रोकथाम

English Keywords
Yogi Government Flood Relief, Flood Affected Districts Uttar Pradesh,Flood Shelters UP, Relief to Flood Victims, Uttar Pradesh Flood Monitoring

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *