February 11, 2026 8:59 pm

Home » उत्तर प्रदेश » कल्याण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि दिया आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

कल्याण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि दिया आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

कल्याण सिंह  की मनाई गई पुण्यतिथि दिया आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नयी सड़क स्थित कोदई चौकी स्थित कैम्प कार्यालय में हिन्दू हृदय सम्राट एवं राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक, स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम में कल्याण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण को याद किया।

उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी ने मुख्यमंत्री पद का त्याग कर कारसेवकों की रक्षा करना श्रेयस्कर धर्म माना। आज उनके त्याग और संकल्प का ही परिणाम है कि हम सभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को पूर्ण होते देख रहे हैं।

 

वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण हेतु कल्याण सिंह जी द्वारा गठित एस.टी.एफ. राज्य के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। उनकी बेदाग छवि और राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया, संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश यादव बाबू ने दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –सोहनलाल आर्य, गोपाल जायसवाल,
शंकर जायसवाल, अखिल वर्मा,कन्हैया लाल सेठ,निर्मल मिश्रा,धर्मचंद केशरी,मंगलेश जायसवाल,धीरेन्द्र शर्मा, मनीष चौरसिया, प्रकाश, संतोष सिंह,राजेश दूबे,त्रिलोकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *