February 11, 2026 4:02 pm

Home » varanasi » जर्जर मकान की ईंट गिरी, मीरघाट का रास्ता बंद

जर्जर मकान की ईंट गिरी, मीरघाट का रास्ता बंद

जर्जर मकान की ईंट गिरी, मीरघाट का रास्ता बंद

वाराणसी। दशाश्वमेध थानांतर्गत मीरघाट तिराहा स्थित अति प्राचीन जर्जर मकान का शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश में ईंट गिरने से कौतूहल मच गया।
मकान गिरने की आशंका वश वहाँ  विश्वनाथ मन्दिर सुरक्षा मे पॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी अनहोनी की आशंकावश मीरघाट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया।

 


बताया जाता है कि डी 5/130
उक्त जर्जर मकान अरुण शर्मा का है जिसमें शिवाला भी है। कई दशक पूर्व अरुण शर्मा मकान में ताला चढ़ाकर परिवार समेत हरियाणा शिफ्ट हो गए है। साल-दो साल में देखभाल करने कोई न कोई आता रहता है। साथ ही मकान की देखभाल की जिम्मेदारी सामने तेलवाली कोठी स्थित आरकेबीके वालों की भी है।
शुक्रवार को बंद मकान से एक-दो ईंटे गिरी तो सामने चाय लगाने वाले मोनू यादव ने इसकी सूचना वहीं पॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी। एतियातन कंट्रोल रूम को सूचना देकर सुरक्षाकर्मियों ने फिलहाल मीरघाट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया। मुहल्ले वालों को फिलहाल आवाजाही के लिए डेढ़ मल गलि वाला मार्ग अपनाने को कहा गया है। हालांकि, गेट नंबर दो जाने वाला मार्ग पूर्ववत चालू है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *