February 12, 2026 12:23 am

Home » Uncategorized » वाराणसी में खाद की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, किसानों ने लगाई सरकार पर लापरवाही के आरोप

वाराणसी में खाद की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, किसानों ने लगाई सरकार पर लापरवाही के आरोप

वाराणसी में खाद की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, किसानों ने लगाई सरकार पर लापरवाही के आरोप

वाराणसी। खेती के मौसम में खाद की भारी किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने वाराणसी की विभिन्न तहसीलों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान किसानों और आप कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि योगी सरकार की घोर लापरवाही ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। नेताओं ने कहा कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए खाद जैसी बुनियादी सुविधा के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सरकार बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में व्यस्त है।

 

आप नेताओं ने कहा कि खाद वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी हो रही है, जिसके कारण असली किसानों तक खाद पहुँच ही नहीं पा रही। उन्होंने मांग की कि किसानों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि खाद की कमी से बोआई बाधित हो रही है, ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज की घोषणा सरकार को करनी चाहिए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने “अन्नदाता के साथ अन्याय बंद करो” और “किसानों को खाद दो, वादे पूरे करो” जैसे नारे लगाए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *