Home » राजनीति » अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा जनपद वाराणसी के नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा जनपद वाराणसी के नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा जनपद वाराणसी के नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण

 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब तहसील के पास रविवार को दोपहर में मोहन शाह की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा जनपद वाराणसी के नवनियुक्त पदाधिकारियो की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश गोंड प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी भदोही चंदौली विजय कुमार गोंड, जिला अध्यक्ष मोहन शाह, उपाध्यक्ष अवधेश गोंड़, कन्हैया गोंड, राजमणि गोंड़, सुनीता गोंड़, महामंत्री कुलदीप गोंड़, संगठन मंत्री सुनील गोंड इत्यादि विभिन्न नवनियुक्त पदाधिकारियो को प्रमाण पत्र के साथ शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राजेश गोंड ने अपने समाज के लोगों से कहा कि भले ही आधा पेट भोजन करें लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर कराये।कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत विजय कुमार गोंड़ प्रदेश मंत्री तथा धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार गोंड ने किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।