Home » liveup » छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रही योगी सरकार

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रही योगी सरकार

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रही योगी सरकार

छठ व्रतियों की सुरक्षा और चिकित्सा का दायित्व संभाले हुए 11 एनडीआरएफ़ बटालियन के जवान गंगा के घाटों पर रहेंगे तैनात

वाराणसी में गंगा, बीएलडब्लू और चंदौली में कुल करीब 7 टीम रहेगी तैनात

स्थानीय प्रशासन के समन्वय से एनडीआरएफ के जवान 24 घंटे उपकरणों के साथ रहेंगे तैयार

छठ पर्व पर सूर्य को अर्ध्य देने के लिए गंगा नदी, कुंडों और तालाबों के किनारे उमड़ता है आस्था का सैलाब

एनडीआरएफ की टीम सुरक्षा उपकरणों, वॉटर एम्बुलेंस, गोताखोरों तथा अन्य बचाव संसाधनों से रहेगी लैस

 गंगा नदी, बीएलडब्ल्यू  स्थित सूर्य सरोवर, चंदौली जिले में भी एनडीआरएफ की टीमें  रहेंगी सक्रिय

 

वाराणसी, 23 अक्टूबर: छठ पर्व के दौरान माँ गंगा के तटों पर उमड़ने वाली आस्था की लहर के बीच योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक प्रबंध किए हैं। अस्ताचलगामी एवं उदय होने वाले सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए लाखों व्रतियों के सैलाब के बीच 11 एनडीआरएफ बटालियन की टीमें गंगा घाटों, सरोवरों और कुंडों पर  तैनात होंगी। ये टीमें आवश्यक सुरक्षा उपकरणों, वॉटर एम्बुलेंस, गोताखोरों तथा अन्य बचाव साधनों से लैस रहेगी , ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।

योगी सरकार के निर्देश पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
छठ व्रतियों की सुरक्षा एवं चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने हेतु 11 एनडीआरएफ की टीमें गंगा घाटों एवं सरोवरों पर सक्रिय रूप से तैनात होगी। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि गंगा तटों पर एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती होगी, ताकि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित की जा सके। वाराणसी में गंगा, बीएलडब्लू और चंदौली में कुल करीब 7 टीम तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम में 30 प्रशिक्षित एनडीआरएफ कर्मी शामिल हैं। जरुरत पड़ने पर टीम बढ़ाई भी जा सकती है। सभी टीमों को आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों जैसे रेस्क्यू मोटर बोट, वॉटर एम्बुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, गोताखोर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य बचाव सामग्रियों से लैस किया गया है। सुरक्षा के सभी इंतज़ाम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए किए जा रहे हैं।

एनडीआरएफ के 11वीं बटालियन के उप महानिरीक्षक ने बताया कि  वाराणसी के गंगा तटों पर हमारी टीमें पूरी तरह सतर्क रहेंगी। गंगा नदी के अलावा बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) स्थित सूर्य सरोवर में भी टीमें तैनात की गई हैं। चंदौली जिले में भी एनडीआरएफ की इकाइयाँ सक्रिय रहेंगी। वाहिनी मुख्यालय में 24 घंटे जवान तैनात हैं, जो आसपास के क्षेत्रों में किसी भी संकट से निपटने को तैयार हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।