Home » Uncategorized » नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने घाटों की सफाई को लेकर किया समीक्षा बैठक

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने घाटों की सफाई को लेकर किया समीक्षा बैठक

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने घाटों की सफाई को लेकर किया समीक्षा बैठक

घाटों पर 150 पम्प लगाने के दिए निर्देश, प्रत्येक घाट पर 10 कर्मचारी गैंग बनाकर करेंगे घाट की सफाई

घाटों पर चेंजिंग रूम और अतिरिक्त लाइट लगाने के दिए निर्देश

 

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद द्वारा आज घाटों की स्वच्छता एवं व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। सर्किट हाउस के सभागार में आगामी डाला छठ एवं देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि घाटों पर जमी सिल्ट (गाद) की सफाई हेतु लगाए गए 73 पम्प की संख्या बढ़ाकर 150 पम्प मशीनें लगाई जाएं, ताकि घाटों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर 10 कर्मचारियों की गैंग बनाकर सफाई कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटें) लगाई जाएं, जिससे रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरे किए जाएं, ताकि पर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में आयुक्त वाराणसी मंडल एस राज लिंगम, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आर0के0 सिंह, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस के चौधरी, सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।