February 12, 2026 2:13 am

Home » liveup » NDRF अंतर वाहिनीं प्रतियोगिता का भव्य समापन

NDRF अंतर वाहिनीं प्रतियोगिता का भव्य समापन

त्रिपुरारी
NDRF अंतर वाहिनीं प्रतियोगिता का भव्य समापन

28 अक्टूबर, वाराणसी |
दिनांक 25  से 28 अक्टूबर 2025 तक 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी के साहुपुरी प्रांगण में एनडीआरएफ के दक्षिण-मध्य क्षेत्र की विभिन्न वाहिनियों (06वीं, 08वीं, 11वीं तथा 16वीं) की टीमों के बीच इंटर-बटालियन वन मिनट ड्रिल और संचार उपकरणों के उपयोग की प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में एनडीआरएफ के दक्षिण-मध्य क्षेत्र की सभी टीमों ने अपने खेल कौशल, समर्पण और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में 6वीं वाहिनीं एनडीआरएफ, बड़ोदरा की टीम ने संचार उपकरणों के उपयोग की प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की और खिताब अपने नाम किया।  इसके साथ ही वन मिनट ड्रिल प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनीं एनडीआरएफ, वाराणसी की टीम ने विजयश्री को प्राप्त किया |

 

इस अवसर पर कार्य वाहक कमांडैंट श्री संतोष कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी ) ने सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा की यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है बल्कि आपसी सहयोग और सौहार्द का प्रतीक भी है |

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *