कोल डिपो के देखरेख कर्ता को न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त, जोन काशी कमि० द्वारा अवगत कराया गया है कि कोदोपुर थाना रामनगर में स्थित आराजी नं0 39 रकबा 12.0150 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में महाराज कुमार विष्णुप्रिया, कृष्णप्रिया एवं हरिप्रिया के नाम अंकित है। उक्त आराजी का कुछ अंश कानपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किराये पर लिया गया है और बी०के० कोल ट्रेडर्स नामक फर्म संचालित की जा रही है एवं प्रतिमाह उसका किराया भी अदा किया जा रहा है। इस मामले में पूर्व में पंजीकृत वाद में कोल डिपो को एक सप्ताह के अन्दर बन्द करने का आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुपालन में बी0के0 कोल ट्रेडर्स परिसर को सील किया गया था। इस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित प्रा०पत्र के आधार पर पूर्व के आदेश को निरस्त कर पुनः सुनवाई किये जाने का अवसर देने हेतु आदेश दिया गया। जिसके क्रम में न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर द्वारा उपरोक्त कोल डिपो को शर्तों के अधीन चालू रखने का आदेश दिया। कोल डिपो में मौजूद देखरेखकर्ता को न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने हेतु बताया गया।

Users Today : 2
Users Yesterday : 23