आगामी थाना चौरी अंतर्गत भरत मिलाप आदि के संबंध में आयोजकों के साथ चौकी चौरी पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
◆विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त/गणमान्य व्यक्तियों, डिजिटल वालंटियर आदि से सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्वक कार्यक्रम/मेला संपन्न करने हेतु की गई अपील
◆आमजन को अफवाह/भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचने हेतु किया गया जागरूक
◆पीस कमेटी की मीटिंग के उपरान्त श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी औराई द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त/भ्रमण

आगामी थाना चौरी अंतर्गत कस्बा चौरी में भरत मिलाप मेला सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देश के क्रम में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के अध्यक्षता में एवं श्री प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी औराई व प्रभारी निरीक्षक चौरी सहित चौकी चौरी परिसर में धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व डिजिटल वॉलंटियर के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस/डायल-112 को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।








Users Today : 22
Users Yesterday : 9