February 12, 2026 5:17 am

Home » Uncategorized » नावों के पंजीकरण व संचालन आदि कार्य अब भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा

नावों के पंजीकरण व संचालन आदि कार्य अब भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा

नावों के पंजीकरण व संचालन आदि कार्य अब भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा

 



वाराणसी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि गंगा में संचालित नावों को वाराणसी जल पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाता है तथा जनपद में संचालित नावों का पंजीयन व सीएनजी संचालन संबंधी कार्य नगर निगम द्वारा पूर्व में किया जाता था। उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 2023 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है।वर्तमान समय से नगर निगम द्वारा नावों को नये लाईसेंस जारी नहीं किये जा रहे हैं। नावों के पंजीकरण व संचालन सम्बन्धी कार्य हेतु भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है तथा शीघ्र ही इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन आदि कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *