February 12, 2026 5:15 am

Home » Uncategorized » नगर निगम की लापरवाही , महा पुरुषो का होरहा अपमान लालबहादुर शास्त्री के मूर्ति के पास लगा कूड़े का अम्बार

नगर निगम की लापरवाही , महा पुरुषो का होरहा अपमान लालबहादुर शास्त्री के मूर्ति के पास लगा कूड़े का अम्बार

रामनगर जोन नगर निगम वाराणसी वार्ड नंबर 65 पुराना रामनगर स्थित रामनगर सामने घाट को जोड़ने वाले पुल के नीचे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा के समीप घनी आबादी में पूरे नगर का कूड़ा नगर निगम प्रशासन के द्वारा डंप कराया जाता है जिसके कारण महामारी फैलने की आशंका बनी रहती है

 

बार-बार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कूड़ा उठान नहीं होता है दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है। इस कूड़े के अंबार पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण आवागमन भी बाधित होता है राहगीरों और पर्यटकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। जहां कूड़ा डंप कराया जाता है ठीक बगल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का पैतृक आवास और रामनगर का किला पड़ता है। हजारों की संख्या में पर्यटकों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। रामनगर पुल से गुजरने वाले लोगों को और कूड़ा डंप के स्थान पर रहने वाले लोगों को दुर्गंध झेलना पड़ता है लोग कूड़े के पास रहने के लिए मजबूर हैं। हमारा देश स्वच्छ भारत मिशन की ओर आगे बढ़ रहा है हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी दिनो- रात इस पर काम कर रहे हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *