लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूपी पुलिस आयोजित करेगी ‘रन फॉर यूनिटी’
– 31 अक्टूबर को आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में प्रदेशभर के थानों और मुख्यालयों में आयोजित होगा कार्यक्रम
– ‘रन फॉर यूनिटी’ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी रिक्रूट महिला/पुरुष आरक्षी भी करेंगे प्रतिभाग
– स्कूलों, महाविद्यालयों के साथ-साथ एनसीसी स्काउट और सम्भ्रांत व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं प्रमुख स्पोर्टस पर्सन भी होंगे शामिल

लखनऊ, 30 अक्टूबर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजेगा। 31 अक्टूबर को यूपी पुलिस प्रदेश के सभी जिलों और पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालयों पर “Run for Unity” कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेगी।








Users Today : 2
Users Yesterday : 23