February 11, 2026 4:19 am

Home » राजनीति » बाबा के बुलडोजर को ठंड लग गई है क्या ? सीटी बजवाकर आवाज दबा रही है डबल इंजन की सरकार :— अजय राय ( प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)

बाबा के बुलडोजर को ठंड लग गई है क्या ? सीटी बजवाकर आवाज दबा रही है डबल इंजन की सरकार :— अजय राय ( प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)

बाबा के बुलडोजर को ठंड लग गई है क्या ? सीटी बजवाकर आवाज दबा रही है डबल इंजन की सरकार :— अजय राय ( प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
विषय — आज दिनांक 20 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज वाराणसी स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मोदी-योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नशीले कफ सिरप कांड को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विपक्षी नेताओं और विरोधियों पर बुलडोजर चलाने में सरकार देर नहीं करती, तो फिर कफ सिरप मामले के आरोपितों पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला? प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतीकात्मक रूप से एक बुलडोजर दिखाकर और सिटी बजाकर योगी सरकार की “चयनात्मक कार्रवाई” पर निशाना साधा।
https://youtu.be/KxwEQslCoAc
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की — बाबा के बुलडोजर को ठंड लग गई है क्या ? सीटी बजवाकर आवाज दबा रही है डबल इंजन की सरकार।क्या योगी जी का बुलडोजर सिर्फ विपक्ष और असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए ही है? क्या अपराधियों और माफियाओं के सामने यह बुलडोजर बेबस हो जाता है? पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर जब नशीले कफ सिरप के आरोपियों पर सवाल उठा रहे थे, तो उनकी पेशी के दौरान सीटी बजाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।जो व्यक्ति सच बोल रहा है, सवाल पूछ रहा है, उसी को चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है।इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल विदेश में बैठकर रील बना रहा है, और केंद्र व राज्य की मोदी-योगी सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।मुख्य आरोपी खुलेआम विदेश में घूम रहा है, तब सरकार की एजेंसियां क्या कर रही हैं? आखिर उसे संरक्षण कौन दे रहा है? हम उदाहरण के रूप में कह रहे है की जब गोवा के लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए थे,उसे गिरफ्तार कर भारत लाया गया। जब यह संभव है, तो फिर नशीले कफ सिरप कांड के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को भारत क्यों नहीं लाया जा सकता? यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है यहाँ तो डबल इंजन की सरकार को और संवेदनशील होना चाहिए।
कांग्रेस की स्पष्ट मांगें
•नशीले कफ सिरप मामले के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
•जिन-जिन लोगों के नाम इस घोटाले से जुड़े हैं, उन सभी के बैंक खातों की गहन जांच कराई जाए।
•मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को विदेश से भारत लाया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
•अवैध रूप से कमाए गए पैसों से बनी करोड़ों रुपये की कोठियों और संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाए।
    https://youtu.be/KxwEQslCoAc
हम पूछ रहे है की क्या बाबा जी के बुलडोजर को ठंड लग गई है, क्या उसका तेल खत्म हो गया है,या फिर ठंडी की छुट्टी पर भेज दिया गया है?यदि सरकार निष्पक्ष है, तो कानून सबके लिए एक होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी और माफिया-समर्थक रवैये के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी।हम माँग करते है की पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर संग दुर्व्यवहार ना किया जाए यह सरकार भेदभाव करना बंद करने और स्पष्ट कार्यवाही करे ।
पत्रकार वार्ता में – प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,पार्षद दल नेता गुलशन अली,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनीष मोरोलिया,डॉ राजेश गुप्ता,अरुण सोनी,वकील अंसारी,ओमप्रकाश ओझा,चंचल शर्मा,अब्दुल हमीद डोडे,विनीत चौबे,सुनील राय,घनश्याम सिंह,अजित सिंह,समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *