February 11, 2026 6:00 am

Home » varanasi » हैप्पी मॉडल स्कूल ने किया भव्य ‘स्पोर्टस डे’ का आयोजन।

हैप्पी मॉडल स्कूल ने किया भव्य ‘स्पोर्टस डे’ का आयोजन।

हैप्पी मॉडल स्कूल ने किया भव्य ‘स्पोर्टस डे’ का आयोजन।

वाराणसी छित्तूपुर स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में दिनांक 20.12.2025 दिन शनिवार को नव भारत क्लब रेलवे कॉलोनी में वार्षिक स्पोर्टस डे का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अनेक प्रकार की रेस एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सैम्स तबरेज (सचिव, वाराणसी ओलंपिक संगठन) और हैप्पी मॉडल स्कूल की निर्देशिका   नीता सिंह  ने मशाल जलाकर गुब्बारे उड़ाकर और माता आनन्दमयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्वात् डांस, योगा तथा पिरामिड प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में रिले फ्रग रेस, पौटेटो रेस, एनिमेल ड्रेस रेस, बिस्कुट रेस रेडी फार स्कूल रेस मैथ रेस, हडल रेस, निडिल एंड थैड रेस, मेकअप रेस आदि आयोजित की गई। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकगणों ने भी रेस में प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और बोन्ज मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्टस डे का उद्देश्य वि‌द्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन शारीरिक विकास एवम् टीम वर्क की भावना को विकसित करना था। सभी अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर वि‌द्यार्थियों को उत्साहवर्धन किया।

 

 

मुख्य अतिथि सैम्स तबरेज ने अपने संबोधन में कहा, “खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं होते बल्कि ये बच्चों को अनुशासन धैर्य आत्मविश्वास और टीम वर्क सिखते है। आज का हर प्रतिभागी विजेता है क्योंकि खेल में भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत है।निर्देशिका  नीता सिंह  ने सभी छात्रों से कहा कि यदि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएगें तो भविष्य में हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास से कर पाएगें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का आवहान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता सरकार, संयोजिका  वीणा नागर डिप्टी डायरेक्टर विनोद पांडे एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्या  अर्पिता सरकार  ने सभी अभिभावकों को धन्यबाद दिया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *