बांग्लादेश मैं हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में एनएसयूआई NSUI के कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा यात्रा निकालकर विरोध

प्रदर्शन कियाबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध वाराणसी में भी देखने को मिल रहा है देश में विपक्ष की भूमिका में दिख रही कांग्रेस के छात्र संगठन ने रक्षा यात्रा निकालकर बांग्लादेश के खिलाफविरोध प्रदर्शन कर सरकार से बांग्लादेश में हस्तक्षेप करने की मांग की

अपने पुरे विरोध को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज दिनांक 22.12.2025 को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर काशी विद्यापीठ से भारत माता मंदिर के प्रांगण तक धर्म रक्षा यात्रा का आयोजन NSUI पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के द्वारा आयोजित किया गया जिसे जिला प्रशासन ने काशी विद्यापीठ के गेट को बंद कर बलपूर्वक रोक दिया । जहां NSUI कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन के बीच काफी नोक झोंक हुआ ।प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि आज भारत हो या बंगलादेश धर्म को लेकर मॉब लांचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है धर्म के आड़ में आपद्रवी लोगों की जान तक ले ले रहे है जो घृणित और निंदनीय है बगलादेश की घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर चुप बैठी हुई है और भारत में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीत कर हितुत्व के नाम पर झूठ की राजनीत कर रही है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय,युथ कांग्रेस सचिव कुंवर यादव , जिलाध्यक्ष शशांक शेखर,सुमित सिंह,नवीन चौबे, रोनिक सोनकर,आशु पांडेय,जतीन पटेल,गौतम शर्मा, हिमांशु पांडेय,आदर्ष सोनकर, राघवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।।








Users Today : 18
Users Yesterday : 9