February 11, 2026 5:32 pm

Home » liveup » एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी सिराज अहमद हुआ ढेर

एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी सिराज अहमद हुआ ढेर

एसटीएफ से  मुठभेड़ में एक लाख का इनामी सिराज अहमद हुआ ढेर

सहारनपुर

देर रात  एसटीएफ  टीम को  जानकारी मिली कि जनपद सुल्तानपुर से हत्या के मामले में वांछित ₹1,00,000 का इनामी अपराधी सिराज अहमद पुत्र मंसूर अहमद निवासी लोलेपुर, थाना कोतवाली नगर, सुल्तानपुर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से से सटे गंगोह में क्षेत्र में मौजूद है।

 

सूचना के बाद  एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे  क्षेत्र में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान खुद को फंसा देख सिराज अहमद ने STF  ओर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सिराज अहमद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई

एसटीएफ टीम ने सिराज के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। बरामदगी में एक मोटरसाइकिल, 30 बोर की एक पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल, 30 और 32 बोर के भारी संख्या में जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, एक छोटा बैग तथा आधार कार्ड सहित कुछ महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं।
एसटीएफ के अनुसार सिराज अहमद का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी गंभीर धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को कानून व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और सिराज अहमद के नेटवर्क व संभावित वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *