नौगढ़ बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर दिया गया ज़ोर
नौगढ़। शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विकास मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, जिलाजीत यादव, नीलम ओहरी, गुरु प्रसाद यादव एवं कृष्ण कुमार जायसवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि अध्यापक समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है और शिक्षक के माध्यम से ही एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यालयों के कायाकल्प से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए ग्राम प्रधानों से सक्रिय सहयोग की अपील की तथा सभी विद्यालयों में टाईलिकरण एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए और बेसिक शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिले के शिक्षक प्रदेश के सबसे दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा एवं स्कूल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण योजना एवं निपुण भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में टीएलएम स्टॉल का संचालन राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आलोक तिवारी, सुशील सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, लालजी भारती, अजीत चौहान, विभास श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, लाल बहादुर मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।नौगढ़ बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर दिया गया ज़ोर

कार्यक्रम में टीएलएम स्टॉल का संचालन राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आलोक तिवारी, सुशील सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, लालजी भारती, अजीत चौहान, विभास श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, लाल बहादुर मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Users Today : 4
Users Yesterday : 9