मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी सुप्रीम रोक
किसानो ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर मनाया जश्न
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रान्सपोर्ट नगर योजना के साथ भाजपा सरकार के अवैधानिक कृत्य और अहंकार पर रोक लगायी – विनय शंकर राय “मुन्ना”

रोहनिया। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची, न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की संवैधानिक बेंच में एसएलपी 020832/2023 पर सुनवाई हुई है जिसमें सरकार को लगाई फटकार और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश दिया गया है।
याचिकर्ता जगमन्नी देवी वगैरह के विद्वान अधिवक्ता आकाश काकडे के द्वारा माननीय न्यायालय में जोरदार बहस हुई जिसमें किसानों पर सरकार के अवैधानिक कृत्य का साक्ष्य एवं सबूत दिया, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम रोक का आदेश देकर ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर अंतरिम स्थगन आदेश पारित किया , उक्त सूचना मिलते ही किसानो में खुशी की लहर दौर गयी । किसानो ने मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” एवं मुख्य याचिका जगमन्नी देवी को अपने खेतो के?फूल के माला से लाद दिया और ढोल नगाढे के साथ जुलूस निकाल कर एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर जश्न मनाया। किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रोक से भाजपा सरकार के अवैधानिक कृत्य एवं अहंकार पर रोक लगेगी।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सत्ता का खुला दुरूपयोग कर अन्नदाता के वैधानिक हक – हकूक पर खुलेआम डकैती डाली जा रही है जिसपर विराम लगेगा। राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को वाराणसी अपने चुनाव में भारी मशक्कत किसान दमन एवं उत्पीड़न के विरोध के चलते ही झेलना पड़ा लेकिन आज तक सबक नही लेना चिन्तनीय है, प्रधानमंत्री को वाराणसी जमीन अधिग्रहण पर आत्ममंथन करना चाहिए अन्यथा किसान उखाड़ फेकेगा। जुलूस एवं जश्न में प्रमुख रूप से डा विजय नरायण वर्मा, उदय प्रताप पटेल, अमलेश पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, विजय गुप्ता, धीरू यादव, अवधेश प्रताप, गौरव पटेल ,चंदन पटेल, दिनेश पटेल , रमेश, मदन पटेल , उमाशंकर पटेल, रमाशंकर पटेल , प्रमोद पटेल ,राम नारायण पटेल, सुरेश पटेल, विकास पटेल, मदनलाल, सुभाष पटेल, सोमनाथ पटेल ,बलराम पटेल, प्रेम पटेल, रवि पटेल ,हनुमान पटेल ,शुभम पटेल ,लक्ष्मी नारायण, विजय पटेल, कल्लू पटेल, सुजीत पटेल, नीतीश पटेल, सोनू पटेल, अजीत पटेल, राजनाथ पटेल ,वकील ,चंदन पटेल, दीपू पटेल ,रमेश पटेल, डंगरू पटेल, रघुवर पटेल, राजेंद्र पटेल नीरज पटेल ,नीतीश पटेल, रामकुमार पटेल, संजू बाबा ,महेंद्र पटेल, सोनू पटेल ,देवनाथ पटेल ,राहुल पटेल, नरेश पटेल ,रतन पटेल ,रोहित पटेल ,बंटी, संदीप पटेल ,काशीनाथ पटेल, मुन्ना पटेल,रमाशंकर पटेल, सुरेश मौर्या इत्यादि किसान शामिल थे।








Users Today : 4
Users Yesterday : 56