R S S के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शतक फिल्म का प्रीमियर शो संपन्न हुआ  

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की यात्रा को लेकर एक प्रभावी फिल्म शतक का प्रदर्शन संपूर्ण भारत में आरंभ हो रहा है। इस फिल्म को लेकर राष्ट्रप्रेमी समाज जन में अत्यंत उत्साह तथा जिज्ञासा भी है।

इस फिल्म के विशेष प्रीमियर शो का आयोजन वाराणसी के कैंटोमेंट स्तिथ जे एच वी मॉल में संपन्न हुआ।
संघ के उपर बनी फिल्म बहुत सुंदर खूब सुरती बनाई गई। यह देश की आम जनता पर गहरी छाप छोड़ेगी। फिल्म निर्माता ने संघ के संस्थापक डा केशव राव बलिराम हेडगेवार के बाल्य काल से लेकर बाला साहब देवरस तक का जीवंत उदाहरण दिए गए हैं।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास पर बनी फिल्म ‘शतक’ (Shatak: Sangh Ke 100 Varsh) आज 20 फरवरी 2026 को देश भर में रिलीज हो रहीं है। यह फिल्म डॉ. हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, प्रमुख घटनाओं, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को दर्शाती रहीं है।

फिल्म की कहानी: यह फिल्म 1925 से लेकर अब तक के 100 वर्षों के प्रमुख पड़ावों, विचारधारा, और देशभक्ति के प्रसंगों को पर्दे पर पेश करती है।
कलाकार और निर्माता: वीर कपूर निर्माता हैं, आशीष तिवारी को-प्रोड्यूसर हैं और आशीष मल्ल ने निर्देशन किया है।
विशेष सहयोग: फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने नैरेशन (आवाज) दिया है,  है।
प्रेरणा: यह फिल्म डॉ. हेडगेवार के त्याग और संगठन के अनुशासित सफर को जीवंत करने का प्रयास है।

यह फिल्म मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष (100 साल) के उपलक्ष्य में लाई गई है, जो आम दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होने का दावा करती है। फिल्म में भारत माता की जय, माधव की जय केशव की जय, जय शिवा सरदार की आदि नारों से हॉल लगते रहें।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।