वाराणसी लीलाधर की सजी भव्य झांकी भक्तों ने निकाली खाटू श्याम ध्वजा शोभायात्राकल भक्तगण निशान ध्वजा लेकर जाएंगे खाटू धाम
वाराणसी श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव पर लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर में रंग- बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई और मंदिर परिसर को सजाया गया। रात्रि में जागरण हुआ रात भर भजन चालों चालो रे खाटू धाम चाला कीर्तन की है रात बाबा थाने आनो पडसी कीर्तन मंत्री चंदन तोदी राजेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया ,संदीप शर्मा कानू संजय शर्मा सुशील गाड़ोदिया भजन गाये ।और संस्था के मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने निशान पूजन की । प्रभु की आरती संजय पुजारी ने उत्तारी, शुक्रवार को दोपहर में संस्था के श्रीश्याम मण्डल ट्रस्ट के मंत्री राजेश तुलस्यान व श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी मंत्री पवन कुमार अग्रवाल प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया । तत्पश्चात संदीप दुबे संदीप शर्मा कानू के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांस फाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची। यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी। भक्तों द्वारा भजन हो जाओ तैयार खाटू जाने के लिए शीश के दानी श्याम का दर्शन पाने के लिए
चालो श्याम ध्वजा ले हाथ अर्ज सुन लेगो सांवरिया ।
सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे खाटू धाम श्याम निशान ध्वजा लिए गाते चल रहे थे। गाड़ी पर श्याम प्रभु की रंग बिरंगी फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई थी। रथ से जागृत गाड़ोदिया प्रशान्त गाड़ोदिया
प्रसाद वितरण कर रहे थे। रास्ते भर श्याम भक्त प्रभु की आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर रहे थे ।मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अनुप सराफ महेश चौधरी राम बुबना प्रमोद सराफ द्वारा प्रभु की आरती उतारी। भक्तो को शरबत पिलाया गया ।और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कैंट स्टेशन से सायंकाल पांच बजे मरुधर एक्सप्रेस से जयपुर गए। वहां विश्राम कर 24/2/26 मंगलवार
को रिन्गस स्थित परसुरामपुरिया धर्मशाला से निशान अर्पण यात्रा ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे, जहां प्रभु के चरणों में निशान अर्पण करेंगे। संयोजन में संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी मंत्री पवन कुमार अग्रवाल प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, श्रेया तुलस्यान, चंदन तोदी संदीप शर्मा कानू , उमेश जोगाई ,पप्पु नमक वाला बन्टी लोहिया भगवती शर्मा शिवांग शर्मा दीपक गोयल आदि लोग साथ में चल रहे थे।
[18:06, 2/22/2026] Pankaj Mishra: मैदागिन से कैंट रेलवे स्टेशन तक निकला खाटू श्याम का भविष्य शोभा








Users Today : 3
Users Yesterday : 6