थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा फर्जी आधार कार्ड के जरिये टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले 02 को किया गिरफ्तार,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक श्री गोल्डी गुप्ता के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक-25.03.2026 को फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल तथा टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाईल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 66/26 धारा 318(2),336(2),338, 340(2) बीएनएस , 143 रेलवे अधि0 व 66सी/डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण अभियुक्तगण–
1. रोशन यादव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम सुचीतपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2. मोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गद्दीपुर थाना केराकत जौनपुर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवली जौनपुर
2. उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
3. उ0नि0 आलोक त्रिपाठी चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली, जौनपुर ।
4. का0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली जौनपुर ।








Users Today : 42
Users Yesterday : 97