March 29, 2026 3:47 am

Home » बिज़नेस » न्यू टैक्स धर्म संगम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, आयकर व जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

न्यू टैक्स धर्म संगम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, आयकर व जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

न्यू टैक्स धर्म संगम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, आयकर व जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

वाराणसी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स, जीएसटी बार एसोसिएशन एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल के क्रिस्टल हॉल में AIFTP के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर ‘द न्यू टैक्स धर्म संगम’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

 


संगोष्ठी में आयकर के नए अधिनियम एवं नियमावली, जो 1 अप्रैल 2026 से पुराने प्रावधानों का स्थान लेगी, पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसे कर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही जीएसटी अधिनियमों पर भी विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

 


कार्यक्रम में आयकर विषय पर अधिवक्ता अजय रायेजादा सिंह (मुंबई) एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मेहता (इंदौर) अपने विचार रखेंगे। वहीं नए कर प्रावधानों की जानकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट शिखर द्विवेदी द्वारा दी जाएगी। जीएसटी विषय पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट धर्मेन्द्र श्रीवास्तव (कानपुर) व्याख्यान देंगे तथा अधिवक्ता स्नेह वर्मा विषय की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य आयकर आयुक्त हरी गोविन्द सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जीएसटी अधिकरण के सदस्य अनंजय कुमार राय, केंद्रीय सेवा कर अधिकरण के सदस्य प्रदीप कुमार चौधरी, आयुक्त केंद्रीय जीएसटी वाराणसी मंडल विनिश चौधरी तथा अपर आयुक्त राज्य जीएसटी वाराणसी मंडल मिथिलेश शुक्ल शामिल होंगे।

इस अवसर पर AIFTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. वेंकट रमणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता . भाष्कर सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ओ.पी. शुक्ल (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, AIFTP एवं अध्यक्ष, जीएसटी बार एसोसिएशन) के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति में अतनु अधिकारी (कांफ्रेंस सचिव), असीम जफर (को-चेयरमैन), आनंद पाण्डेय (संयोजक) सहित संजय वर्मा, प्रकाश गुप्ता, शशिकांत शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, पुनीत कुमार सिंह, आशुतोष भारद्वाज, जमुना शुक्ला, अवधेश दुबे, राकेश श्रीवास्तव आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे है संस्था की तरफ से जारी प्रे विग्यप्ति में बताया गया की
एआईएफटीपी के 50 वे स्वर्ण जयंती वर्ष पर द न्यू टैक्स धर्म संगम पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वाराणसी के मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में ऑल इंडिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स द्वारा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स जीएसटी बार एसोसिएशन एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 50 वे स्वर्ण जयंती वर्ष पर द न्यू टैक्स धर्म संगम पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके पश्चात अतिथियों का सम्मान अभिनंदन किया गया जिसमें आयकर के नए अधिनियम और नियमावली 1 4.2026 से पुराने अधिनियम व निवामावली का स्थान लेगा जोकि कर क्षेत्र में नया क्रांतिकारी परिवर्तन होगा तथा जीएसटी के अधिनियमों पर भी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस आयोजन में आयकर पर अधिवक्ता अजय रायजादा सिंह मुंबई तथा सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश मेहता इंदौर एवं विषय की जानकारी हेतु नए कर जानकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट शिखर द्विवेदी सहित आदि ने प्रकाश डाला एवं जीएसटी पर सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट धर्मेंद्र श्रीवास्तव कानपुर अपने व्याख्यान दिए एवं विषय में जानकारी हेतु नए कर जानकारी अधिनियम स्नेह वर्मा प्रकाश डाला आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त हरि गोविंद सिंह और विशेष अतिथि जीएसटी अधिकरण के सदस्य आनंद जय कुमार राय व केंद्रीय सेवा कर अधिकरण के सदस्य प्रदीप कुमार चौधरी व आयुक्त केंद्रीय जीएसटी वाराणसी मंडल विनिश चौधरी एवं अपर आयुक्त राज्य जीएसटी वाराणसी मंडल मिथिलेश शुक्ल रहे
एआईएफटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट एस वेंकट रमणी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता जी भास्कर एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव भी सम्मिलित हुए इस द न्यू टैक्स धर्म संगम पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ओ पी शुक्ला पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एआईएफटीपी व जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व उनके कार्य समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गषा जिसमें अतनु अधिकारी कॉन्फ्रेंस सचिव असीम जफर को अध्यक्ष आनंद पांडेय संयोजक हैं टीम के अन्य सदस्य संजय वर्मा प्रकाश गुप्ता शशिकांत शुक्ला अरविंद शुक्ला पुनीत कुमार सिंह आशुतोष भारद्वाज जमुना शुक्ला अवधेश दुबे राकेश श्रीवास्तव आदि की मुख्य सहभागिता रही

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *