कामाख्या मंदिर में (झाड़-फूक) पूजा कराने के नाम पर वित्तीय साइबर फ्रॉड करने वाले फ्राड को वाराणसी पुलिस ने धार दबोचा
कामाख्या मंदिर में (झाड़-फूक) पूजा कराने के नाम पर वित्तीय साइबर फ्रॉड करने वाले के विरुद्ध जनपदीय साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम के द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध श्रीमती नीतू काद्यान एवं सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध श्री विदुष सक्सेना के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिम्ब टीम द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

1. वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिम्ब टीम का लगातार गुड वर्क जारी।
2. ऑनलाइन गूगल पर विज्ञापन डालकर माँ कामख्या देवी मन्दिर का पुजारी के नाम पर छदम् नाम से (झाड़-फूक) पूजा के नाम पर लोगों से ऑनलाईन वित्तीय ठगी करने वाला साइबर अपराध करने वाला अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
3. अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त विनय तिवारी पुत्र साहबलाल तिवारी निवासी झउवा पिलखिनी औराई जनपद संत रविदास नगर उम्र 35 वर्ष के द्वारा गूगल पर खुद को माँ कामाख्या देवी मंदिर में पुजारी होने तथा झाड़ फूक कर समस्याओं का निदान करने सम्बन्धित विज्ञापन प्रसारित करता था। गूगल पर उक्त से सम्बन्धित विज्ञापन देखकर तथा उक्त विज्ञापन के झाँसे में आकर आमलोग अभियुक्त के मो0नं0 7392977686 पर सम्पर्क करते थे तथा झाड़ फूक करने हेतु पूछते थे तब अभियुक्त के द्वारा पैसे की माँग की जाती थी तथा उक्त अभियुक्त अपने बैंक खाते में मँगवाता था। जिसके सम्बन्ध में राजस्थान भिलवाड़ा के शिकायतकर्ता के द्वारा एनसीआरपी (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत किया गया था।
अभियोग में नामित अभियुक्त का विवरण-
1- विनय तिवारी पुत्र साहब लाल तिवारी निवासी झउवा पिलखिनी औराई जनपद संत रविदास नगर उम्र 35 वर्ष
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 95/2026 धारा 319 (1)/351(2) बीएनएस व 66(D) आईटी एक्ट थाना- मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी उ0प्र0।
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद मोबाइल VIVO T3 PRO
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
साइबर क्राइम सेल टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज तिवारी
म0उ0नि0 दिव्या भदोरिया
का० अंकित कुमार गुप्ता
एवं समस्त प्रतिबिंब टीम
थाना- मिर्जामुराद थाना साइबर
हेल्प डेस्क टीम
उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह






Users Today : 5
Users Yesterday : 133