दीनबंधु के द्वार सजा भव्य श्याम दरबार; भजनों की गंगा में झूमे श्रद्धालु
[काशी, उत्तर प्रदेश],
[26-अप्रैल-2026]
कबीरचौरा गोलादीनानाथ स्थित ‘दिनबंधु’ मंदिर में खाटू श्याम बाबा का भव्य ‘श्याम दरबार’ सजाया गया। भक्ति और श्रद्धा के इस अनूठे संगम में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के दरबार में डमरू की कर्तल ध्वनि के साथ हुई जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। शुभागमन मेरे श्याम का में बाबा श्याम का आकर्षक दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, पावन ज्योत, हनुमान चालीसा पाठ, भजनों की गंगा, अन्नपूर्णा सेवा क्रमबद्ध रहा। बाबा के अलौकिक श्रृंगार में कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए विशेष सुगंधित फूलों से हुआ व दरबार को सजाया गया था। बाबा का रजत मुकुट और रत्न से जड़ित पोशाक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। अखंड ज्योति के प्रज्वलन के साथ ही पूरा वातावरण ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

बाबा के पावन दर्शन का शुभारंम पश्चात् हनुमान चालीसा के पाठ संग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। हनुमान चालीसा पश्चात् प्रसिद्ध भजन गायक चित्तोड़गढ़ राजस्थान से आमंत्रित अभिषेक माहेश्वरी व देवघर झारखण्ड से आमंत्रित विक्की शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “दीनानाथ मेरी बात छुपानी कोनी तेरे से” जैसे भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमने लगे।
बाबा श्याम को छप्पन भोग प्रसाद लगा। बाबा श्याम के कीर्तन में अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग विशाल भंडारे (प्रसाद) के अंतर्गत प्रसाद खिलाया गया।
इस पुरे आयोजन के मुख्य आयोजक श्री उद्देश्य जी केशरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया व भजन गायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कीर्तन को यादगार बनाया। यह पूरा आयोजन श्री श्याम दरबारी मंडल के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ जिसमें मंडल प्रमुख अतुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल, प्रभारी शैलेश गुप्ता, साहयक प्रभारी इंद्रजीत गुप्ता, आशीष अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, शोभित अग्रवाल, ॐ तिवारी, नितेश आग्रहरी व गोपाल केजरीवाल की विशेष उपस्थिति हुई।








Users Today : 52
Users Yesterday : 65