Home » Uncategorized » कोर्ट परिसर में ही अधिवक्ता को हार्ट अटैक।, मौत कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

कोर्ट परिसर में ही अधिवक्ता को हार्ट अटैक।, मौत कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

कोर्ट परिसर में ही अधिवक्ता को हार्ट अटैक।, मौत कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप 

प्रयागराज

प्रयागराज जिला अदालत परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भानु प्रताप सिंह (उम्र 40 वर्ष) की लंच की तैयारी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयाघात से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वह दोपहर करीब 1:30 बजे कोर्ट परिसर में मौजूद थे, तभी वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। साथी अधिवक्ताओं ने तुरंत उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले भानु प्रताप सिंह वर्तमान में प्रयागराज के अशोक नगर क्षेत्र में रह रहे थे और जिला अदालत में एडीजीसी के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत की खबर से अदालत परिसर और अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *