Home » उत्तर प्रदेश » बेटी के विवाह में सहयोग को SSWT ने कराया स्थलीय सत्यापन खुरूजा गांव पहुंची संगठन की टीम, परिवार से ली आवश्यक जानकारी; 15 अक्टूबर को होना है मंजू का विवाह चंदौली।

बेटी के विवाह में सहयोग को SSWT ने कराया स्थलीय सत्यापन खुरूजा गांव पहुंची संगठन की टीम, परिवार से ली आवश्यक जानकारी; 15 अक्टूबर को होना है मंजू का विवाह चंदौली।

बेटी के विवाह में सहयोग को SSWT ने कराया स्थलीय सत्यापन

खुरूजा गांव पहुंची संगठन की टीम, परिवार से ली आवश्यक जानकारी; 15 अक्टूबर को होना है मंजू का विवाह

 चंदौली। जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग के संकल्प को साकार करने की दिशा में संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT) उत्तर प्रदेश की टीम ने रविवार को ग्रामसभा खुरूजा पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने श्री छविनाथ के परिवार से मुलाकात कर उनकी पुत्री मंजू के आगामी 15 अक्टूबर को होने वाले विवाह के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति का जायजा लेने के साथ विवाह सहयोग योजना की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी भी दी गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने विवाह से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारियां प्राप्त कीं। पदाधिकारियों के अनुसार स्थलीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता और निर्धारित नियमों के आधार पर सहयोग को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

पांच लाख रुपये तक मिलता है विवाह सहयोग

SSWT की ओर से संचालित बेटी विवाह सहयोग योजना के तहत पात्र सदस्यों की बेटियों के विवाह में नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये तक सहयोग दिया जा सकता है। इसके अलावा संगठन की ओर से आकस्मिक निधन सहयोग योजना भी संचालित की जा रही है। इसके तहत पात्र सदस्य के आकस्मिक निधन की स्थिति में नामित व्यक्ति को नियमानुसार अधिकतम 50 लाख रुपये तक सहयोग दिए जाने का प्रावधान बताया गया है।

4,013 से अधिक सदस्य संगठन से जुड़े

पदाधिकारियों ने बताया कि SSWT का सदस्य परिवार लगातार विस्तार पा रहा है। सितंबर 2026 तक संगठन से जुड़े सदस्यों की संख्या 4,013 से अधिक हो चुकी है। संगठन की ओर से पूर्व में भी बेटी विवाह सहयोग अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

स्थलीय सत्यापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की आकांक्षा गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण, जिला अध्यक्ष सारिता रानी, जिला मंत्री पूजा चौहान, वाराणसी मंडल महिला प्रकोष्ठ की मंडल महामंत्री रञ्जू सिंह, मुगलसराय तहसील अध्यक्ष नारद, तहसील महामंत्री शिव चरण सहित सुभाष चंद्र बोस, प्रदीप, प्रवीण कुमार सिंह, मन्नू, चुलबुल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर बेटियों के विवाह में सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संगठन की ओर से “सहयोग का हाथ, बेटी के साथ” और “हर बेटी की मुस्कान, हम सबका सम्मान” का संदेश दिया गया।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *