रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने गणित प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रोहनिया।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरौता स्थित पटेल तालाब पर आयोजित सामान्य गणित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया के जनप्रिय विधायक डॉ. सुनील पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, आज की प्रतिभा ही कल के रोहनिया की पहचान बनेगी और शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के साथ रोहनिया निरंतर आगे बढ़े यही मेरा संकल्प है। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत पटेल, राष्ट्रीय सचिव मानस सिंह, अखिलेश देवराज पटेल, ग्राम प्रधान दिनेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जगत नारायण कश्यप, राजकुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 57