काशी का चहुंमुखी विकास मोदी ने किया – विनय पांडेय

राजातालाब। वाराणसी में पिछले 12 वर्षों के दौरान कई बड़ी विकास परियोजनाओं का निर्माण और विस्तार हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त के पूर्व प्रान्त प्रमुख विनय पांडेय ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, रोपवे, क्रिकेट स्टेडियम, रिंग रोड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एयरपोर्ट विस्तार जैसी परियोजनाओं से शहर और गाँव की तस्वीर बदली नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय वाराणसी में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं को दिया है। आने वाले समय में काशी रिलिजियस टूरिज्म के साथ स्पोर्ट्स टूरिज्म का भी बड़ा केन्द्र बनेगा। वाराणसी के गंजारी में दुनिया का सबसे अनोखा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें मंदिर जैसी अनुभूति होती है, यहाँ डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र की आकृति हर तरफ नजर आएगी, 451 करोड़ की लागत से बन रहा यह स्टेडियम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। वाराणसी में देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट बन रहा है, जिससे गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा और कैंट जैसे अतिव्यस्त इलाकों में राह आसान होगी, 4 किलोमीटर लंबे इस रोपवे पर 800 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया है, रिंग रोड के अलावा बाबतपुर-शिवपुर फोरलेन, लहरतारा-रविद्रपुरी फोरलेन, गंगा और वरुणा एलीवेटेड रोड सहित कई फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण कराया है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नए लुक में काशी थीम पर विकसित हो रहा है और रेल कनेक्टिविटी में वाराणसी देश का पहला ऐसा शहर है जहाँ से सबसे ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। खिलाड़ियों के लिए सिगरा में मल्टीलेवल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच के अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कुश्ती, तलवारबाजी सहित कई खेलों की सुविधा है।








Users Today : 50
Users Yesterday : 44