Home » Uncategorized » प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी भूतपूर्व सैनिकों के हवाले होगी-स्टांप मंत्री

प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी भूतपूर्व सैनिकों के हवाले होगी-स्टांप मंत्री

प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी भूतपूर्व सैनिकों के हवाले होगी-स्टांप मंत्री

प्रदेश के प्रत्येक उप निबन्धक कार्यालयों (कुल 380) में सुरक्षा गार्ड के रूप में भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड की होगी तैनाती-रविन्द्र जायसवाल

 

वाराणसी। प्रदेश के प्रत्येक उप निबन्धक कार्यालयों (कुल 380) में सुरक्षा गार्ड के रूप में भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड की तैनाती होगी। उक्त आशय का शासनादेश भी शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के 380 उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड रखे जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति दे दी गई है तथा निर्देशित किया गया है

 

कि उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सुरक्षा गार्डों एवं पर्यवक्षकों की सेवायें प्रथम वरीयता पर प्राप्त की जाये तथा जहाँ पर उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की उपलब्धता न हो वहाँ सुरक्षा हेतु होमगार्ड रखे जाये। उक्तानुसार न्यूनतम आवश्यकता का आकलन कर सुरक्षा सेवायें प्राप्त करने हेतु महानिरीक्षक निबंधन को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में नए कार्यालय सृजित व संचालित होने अथवा उसी परिसर में संचालित कार्यालयों को पृथक किये जाने पर सुरक्षा हेतु आवश्यक न्यूनतम संख्या का आकलन कर सुरक्षा गार्ड लेने हेतु महानिरीक्षक निबंधन को अधिकृत किया गया है। वर्तमान उपलब्धता एवं कार्यालय संख्या के अनुसार प्रदेश के 111 उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक तथा 12 सुपरवाइजर प्राप्त किये जाने तथा शेष 269 उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 789 होमगार्ड लिये जाने हेतु संभावित पर होने वाली धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। जो आउटसोर्सिंग सेवाओं में प्रविधानित धनराशि से व्यय की जाएगी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।