अपराध पर पुलिस का प्रहार — चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अभियुक्त गिरफ्तार
प्रकरण- दिनांक 27.10.2025 को वादी मुकदमा सीताराम पुत्र विदेशी निवासी ग्राम भरहरी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र द्वारा पुलिस आपातकालीन सेवा पीआरवी को सूचना दी गई कि उसके गांव का व्यक्ति भैया राम पुत्र रामसेवक उसके घर में घुसकर चोरी कर रहा है, जिसे ग्रामीणों द्वारा मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
सूचना पर तत्काल पीआरवी मौके पर पहुंची और पकड़े गए अभियुक्त भैया राम पुत्र रामसेवक को हिरासत में लेकर थाना जुगैल लाई। इस संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 119/2025 धारा 331(4), 305, 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


जनपद सोनभद्र पुलिस का संदेश —
चोरी, लूट या किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।








Users Today : 22
Users Yesterday : 9