हिमालय संगठन परिवार काशी प्रान्त वंदे मातरम के 150 . जयंती के उपलक्ष में निकाला तिरंगा यात्रा शामिल हुए सैकड़ो लोग वाराणसी। वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर हिमालय परिवार, काशी प्रांत, वाराणसी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा मंगलवार को एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक सम्मान और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई। वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देश तथा काशी क्षेत्र के माननीय श्री शशिकांत मिश्रा एवं काशी क्षेत्र महामंत्री मुकेश पांडेय की अनुमति के उपरांत यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।
बीएचयू सिंह द्वार से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा ने काली माता मंदिर, पद्मश्री चौराहा होते हुए अस्सी घाट तक लगभग ढाई घंटे की दूरी तय की। यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता, महिला-पुरुष, छात्र व स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और अन्य देशभक्ति नारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर करते दिखाई दिए। काशी प्रांत अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने इस यात्रा का नेतृत्व किया।
यात्रा शुरू होने से पूर्व बीएचयू परिसर में स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने मालवीय जी को नमन करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। उनके आगमन पर डॉ. प्रीति उपाध्याय और सीमा सिंह के नेतृत्व में पारंपरिक तिलक समारोह द्वारा स्वागत किया गया।
हिमालय परिवार ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रमुख प्रेरणा स्रोत रहा है। हिमालय परिवार, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक महत्वपूर्ण अनुसांगिक संगठन है, डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करता है।
यात्रा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन संयोजक सरदार सिंह, सह संयोजक सौरभ सिंह और महेंद्र शर्मा ने किया।
कार्यक्रम संचालन काशी प्रांत प्रभारी शैलेश अस्थाना द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
शिवेंद्र सिंह, चंद्रमोहन पांडे (प्रांत महामंत्री), गणेश रावत (प्रचार प्रमुख), महेंद्र कुमार शर्मा (महानगर अध्यक्ष), शक्ति सेठ (महानगर महामंत्री), जिला अध्यक्ष सौरव सिंह, अरण्य दुबे (जिला महामंत्री), अखिलेश गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), डॉ. राजन सिंह (प्रांत उपाध्यक्ष), आलोक सिंह (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) तथा अमन विश्वकर्मा (सह प्रचार प्रमुख) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक।
यात्रा के अंत में अस्सी घाट पहुंचकर प्रतिभागियों ने भारत माता, वंदे मातरम, तिरंगा और माँ गंगा को नमन किया। कार्यक्रम देशभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








Users Today : 5
Users Yesterday : 28