February 21, 2026 8:16 am

Home » उत्तर प्रदेश » भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के कारण कल शाम शहर में रहेगी जल आपूर्ति बाधित

भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के कारण कल शाम शहर में रहेगी जल आपूर्ति बाधित

भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के कारण कल शाम शहर में रहेगी जल आपूर्ति बाधित
​वाराणसी : जलकल विभाग की ओर से भदैनी स्थित इन्टेकवेल पर बिजली के पैनलों के रखरखाव और सर्विसिंग का कार्य कराया जाना है। इसके चलते 22 फरवरी की शाम को जलकल विभाग, भेलूपुर से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

​जलकल विभाग के सचिव के मुताबिक भदैनी इन्टेकवेल में स्थित 33 केवी एवं 11 केवी बिजली पैनलों की सर्विसिंग का कार्य अनिवार्य है। सुचारू विद्युत आपूर्ति और भविष्य में मोटर संचालन में कोई तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए यह शटडाउन लिया गया है। इस कार्य के कारण भेलूपुर जल संस्थान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में शाम के समय नलों से पानी नहीं आएगा। उन्होंने सम्मानित नागरिकों से रविवार सुबह ही अपनी आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण (स्टोरेज) कर लेने की अपील की है ताकि शाम को होने वाली कटौती से असुविधा न हो।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *