February 21, 2026 4:46 am

Home » उत्तर प्रदेश » आकर्षण का केंद्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पार्क

आकर्षण का केंद्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पार्क

आकर्षण का केंद्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पार्क
-नगर आयुक्त ने शिवपुर केंद्र में निर्माणाधीन एमएसयू का लिया जायजा
– कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, तय समय सीमा में पूरा करने पर दिया बल
-परिसर के पार्क का होगा कायाकल्प, मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी सुविधा

 

 

वाराणसी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (शिवपुर) परिसर में मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) का निर्माण जारी है। नगर निगम स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण/सुंदरीकरण  कराने का निर्णय लिया है।

 


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को शिवपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र परिसर में बन रही मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर हो रहे एक-एक कार्य का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त ने भवन निर्माण के साथ ही परिसर की सुंदरता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया । हरियाली के लिए अच्छी घास (ग्रीन ग्रास), छायादार व फूल-पत्ती वाले पौधे लगाए जाएं। साथ ही पार्क में बेंच आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को बैठने के लिए एक सुकून भरा स्थान मिल सके। वहीं आलोक विभाग से परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार) के रिसर्च ऑफिसर डॉ. अवनिंद्र द्विवेदी, सिविल व मार्ग प्रकाश विभाग के सहायक अभियंता सहित निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *