खुशखबरी, वरुणा पार क्षेत्र के लोंगो की मांग पर पूरी वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव 06 मार्च से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर होगा
आज शिवपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्टाम्प मंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर गन्तव्य के लिए रवाना करेंगे
यही ट्रेन 20402 लखनऊ से वाराणसी आने के दौरान शिवपुर स्टेशन पर भी रुकेगी

वाराणसी। वरुणा पार क्षेत्र के लोंगो की लगातार मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के अथक प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति से ट्रेन संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव 6 मार्च दिन-शुक्रवार से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।
जिसका स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में 6 मार्च दिन-शुक्रवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 5.45 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर गन्तव्य के लिए रवाना करेंगे। यही ट्रेन 20402 लखनऊ से वाराणसी आने के दौरान शिवपुर स्टेशन पर भी रुकेगी।






Users Today : 58
Users Yesterday : 107