स्टाम्प मंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी ,बुराइयों पर अच्छाई के जीत का प्रतीक हैं होली पर्व- रविन्द्र जायसवाल
स्टाम्प मंत्री ने आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने की लोगो से अपील की है

वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने होली पर्व की लोगो को हार्दिक बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराइयों पर अच्छाई के जीत का प्रतीक हैं। होली का त्योहार आपसी प्यार, अपनापन और भाईचारे का संदेश भी देता है, इसलिए लोग इस दिन पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं।
यह खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर, मिठाइयां खिलाकर और दिल से बधाई देकर त्योहार की खुशी मनाते हैं। इस बार होली का त्योहार थोड़ा खास है। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण रहा, इसलिए 4 मार्च यानि बुधवार को रंगों वाली होली खेली जाएगी, जब लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का आनंद लेंगे। उन्होंने लोगो से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने की अपील की है।






Users Today : 58
Users Yesterday : 107