Home » राजनीति » कथा सुनना भी किसी साधना से कम नहीं है-कथावाचक पंडित विद्याधर मिश्र

कथा सुनना भी किसी साधना से कम नहीं है-कथावाचक पंडित विद्याधर मिश्र

त्रिपुरारी

कथा सुनना भी किसी साधना से कम नहीं है-कथावाचक पंडित विद्याधर मिश्र

दूसरे दिन गायत्री मंत्र जप,सूर्य ध्यान,देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन

रोहनिया। मोहनसराय चौराहा पर गायत्री शक्तिपीठ नगवा वाराणसी के तत्वाधान में
शाखा गायत्री परिवार मोहनसराय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण एवं गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को सुबह गायत्री मंत्र जप,देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें गायत्री परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा में नगवा शक्तिपीठ से आए कथावाचक पंडित विद्याधर मिश्र ने जीवन में यज्ञ के महत्व, मां गायत्री एवं गुरु जी की महिमा एवं संस्कार पर विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया।

उन्होंने कथा में अच्छे श्रोता के गुण बताते हुए कहा कि कथा सुनना केवल सुनने का ढर्रा न बन जाए बल्कि कथा सुनने का लक्ष्य/उद्देश्य भी ध्यान में रहे,कथा सुनना किसी साधना से कम नहीं,यह पावन प्रज्ञा पुराण की कथा युग के समाधान को लिए हुए है।कथा के दौरान भारी संख्या में उपस्थित श्रोता श्रद्धालुओं की भक्तिमय भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम के उपरांत माता भगवती भोजनालय में लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।इस दौरान शक्तिपीठ नगवा की टीम पूर्णिमा ,कल्पनाथ, महेंद्र विश्वकर्मा, शीला श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर सीताराम विश्वकर्मा,ओमेश्वर सपेत,बनारसी प्रसाद,मालती प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।