वाराणसी यूनिटी को हरा इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट ने जीता आरपीएल का खिताब
भव्य आतिशबाजी के बीच क्रिकेटर करण शर्मा ने सौंपी विजेताओं को ट्रॉफी

वाराणसी। रोटरी क्लब इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट ने रोटरी क्लब वाराणसी यूनिटी को 44 रनों से हराकर पहली आरपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। रोटरी क्लब बनारस द्वारा सिगरा स्थित सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित रोटरी प्रीमियर लीग के फाइनल का रोमांच सबके सिर चढ़ कर बोलता रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया। एकेडमिया कि तरफ से सबसे अधिक आमिर हुसैन ने 40 रन एवं रॉकी खान ने 36 रनों का योगदान दिया।
]
जवाब में खेलने उतरी वाराणसी यूनिटी की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती चली गयी और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 104 रन ही बना सकी। यूनिटी की ओर से सर्वाधिक 31 रन सिद्धांत विश्वकर्मा ने बनाये। इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट के आमिर हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेटर करण शर्मा ने सौंपी आरपीएल ट्रॉफी- आईपीएल क्रिकेटर करण शर्मा ने विजेता इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट की टीम को आरपीएल की ट्रॉफी सौंपी। भव्य आतिशबाजी और ढ़ोल नगाड़े की थाप पर थिरकते समर्थकों के बीच ईस्ट के खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी और 51 हजार नकद राशि भेंट की गईं। उपविजेता वाराणसी यूनिटी की टीम को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी और 21 हजार रुपये नकद राशि दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन का खिताब एकेडमिया ईस्ट के इमरान खान को मिला। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के प्रमोद शर्मा को मिला।
इस अवसर पर डॉ. कर्मराज सिंह, डॉ. पीयूष रंजन सिंह, डॉ. विक्रांत सिंह, विजय जायसवाल, मनीष पाण्डेय, आलोक पारिख, नीरज अग्रवाल, सुनील पारिख, राजेश कोचड़, मुकेश पाठक, शाश्वत श्रीवास्तव, आशीष केशरी, संतोष कश्यप आदि शामिल रहे।






Users Today : 4
Users Yesterday : 133