April 8, 2026 4:01 am

Home » उत्तर प्रदेश » रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ’, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ’, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ’, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर ट्रेंडिंग आवाज़ शिल्पी राज ने अपने नए गाने “प्राइवेट बलमुआ” से धमाल मचा दिया है। अल्फा बीट भोजपुरी से रिलीज यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर शानदार पकड़ बनाई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पर हजारों रील्स बननी शुरू हो गई हैं। यह साफ संकेत है कि दर्शकों को आज भी साफ-सुथरे, मनोरंजक और म्यूजिकली स्ट्रॉन्ग भोजपुरी गाने खूब पसंद आते हैं।

गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैची धुन, चटपटे बोल और विजुअल प्रेजेंटेशन है। प्रभु विष्णुपुरी के लिखे बोल आम दर्शकों की जुबान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं चमन सिंह का संगीत इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है। शिल्पी राज की ऊर्जा से भरपूर आवाज़ ने गाने को वह ताजगी दी है, जो इसे बार-बार सुनने लायक बनाती है।

गाने को लेकर शिल्पी राज ने बताया कि, “‘प्राइवेट बलमुआ’ एक बहुत ही प्यारा, मजेदार और एंटरटेनिंग गाना है। इस गाने को रिकॉर्ड करते समय हमें पहले से ही एहसास था कि यह श्रोताओं को जरूर पसंद आएगा। इसके बोल, म्यूजिक और वीडियो—तीनों में एक अलग ही ताजगी है, जो आज के युवाओं के टेस्ट के बिल्कुल करीब है। मुझे बेहद खुशी है कि रिलीज के साथ ही इस गाने को दर्शकों का इतना शानदार प्यार मिल रहा है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का दिल से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हमेशा की तरह इस गाने को भी अपना भरपूर आशीर्वाद और प्यार दिया। उम्मीद है कि ‘प्राइवेट बलमुआ’ आगे भी इसी तरह लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।”

 

वीडियो में विजय चौहान और श्वेता सेन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस, एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने गाने को विजुअली बेहद मनोरंजक बना दिया है। हनी पांडेय के निर्देशन और कोरियोग्राफी ने वीडियो को आधुनिक और यूथफुल टच दिया है, जबकि रवि ठाकुर और राहुल सिंह की सिनेमैटोग्राफी इसे और आकर्षक बनाती है। एडिटिंग जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने की है, जो वीडियो की रफ्तार को शानदार बनाए रखती है।

इस गाने के निर्माता राजन सिंह हैं, जबकि प्रोजेक्ट हेड राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रोजेक्ट को मजबूती से संभाला है। गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा ने निभाई है। कुल मिलाकर, “प्राइवेट बलमुआ” इस समय भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों की प्लेलिस्ट में तेजी से जगह बना रहा है और आने वाले दिनों में यह एक बड़ा चार्टबस्टर साबित हो सकता है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *