April 10, 2026 2:09 pm

Home » उत्तर प्रदेश » वैश्य समाज की बैठक में संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

वैश्य समाज की बैठक में संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

वैश्य समाज की बैठक में संगठन सुदृढ़ करने पर जोर
चंदौली/मुगलसराय, 7 अप्रैल: आलमपुर अलीनगर स्थित विकल्प ऑटो बाइक सेंटर के कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने कहा कि समाज के पिछड़े रहने का एक प्रमुख कारण राजनीति से दूरी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीति ही वह माध्यम है, जिसके जरिए समाज अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिले में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। राजकुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष, सुरेश गुप्ता को जिला संगठन मंत्री, राहुल जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष, दीपेश गुप्ता को जिला महामंत्री, राजन गुप्ता को जिला मंत्री, शिवरतन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, आशीष जायसवाल को पदाधिकारी, संजय कुमार साहू को मीडिया प्रभारी तथा शिव पूजन को जिला सूचना मंत्री बनाया गया।
साथ ही प्रदेश स्तर पर भी मनोनयन किया गया, जिसमें गीता रानी गुप्ता को प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) तथा सतीश कुमार जिंदल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने तथा समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक का समापन एकजुटता और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *