April 9, 2026 3:44 pm

Home » Uncategorized » ◆पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साइबर थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

◆पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साइबर थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

◆पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साइबर थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
◆थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख रखाव व  साफ-सफाई हेतु थाना प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

आज दिनांक 08.04.2026 को श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर में स्थित साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन करते हुए थाना कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। विवेचकों को साइबर क्राइम के लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अच्छा टर्न आउट पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही भी मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *