थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहृत करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृपा शंकर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 24.3.2026 को तहरीर दिया गया कि दिनांक 23.03.2026 को गाँव के रहनें वाला समीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह राजू ग्राम एकौनी, बलिया मेरी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसलाकर अपनें साथ भगा ले गया है, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसमे पीडिता को बरामदगी करते हुये नियमानुसार कार्यवाही की गयी एंव विवेचना से सम्बन्धित साक्ष्यो का संकलन करते हुये अभियुक्त 1. कृष्णा सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह उर्फ सत्येन्द्रनाथ सिंह 2. विनित सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासीगण फेफना थाना फेफना जनपद बलिया की नामजदगी प्रकाश में लायी गयी एंव धारा 142/115(2)351(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । इसी क्रम में आज दिनांक 08.04.2026 को समय 13.45 बजे उ0नि0 श्री शंकर सिंह यादव मय हमराह हे0का0 प्रमोद यादव, का0 राम सागर निषाद,म0का0 मंजू देव के द्वारा मालगोदाम रोड फेफना के पास से 01 नफर अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह उर्फ सत्येन्द्रनाथ सिंह निवासी फेफना थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1. कृष्णा सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह उर्फ सत्येन्द्रनाथ सिंह निवासी फेफना थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 42/26 धारा 87,137(2),142,115(2),351(3) BNS थाना फेफना बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01.उ0नि0 शंकर सिंह यादव थाना फेफना जनपद बलिया
02.हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना फेफना जनपद बलिया
03. का0 रामसागर निषाद थाना फेफना जनपद बलिया
04. म0का0 मंजू देवी थाना फेफना जनपद बलिया








Users Today : 34
Users Yesterday : 130