पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट, शिवपुर व लालपुर पाण्डेयपुर का किया गया अर्दली रूम, दिए गए आवश्यक निर्देश ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट, शिवपुर व लालपुर-पाण्डेयपुर का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान समस्त उपनिरीक्षकों के कार्य-प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए लम्बित विवेचना, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, BW/ NBW का तामीला एवं गिरफ्तारी, बिना नंबर गाड़ियों की सीज की कार्यवाही, विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों की समीक्षा की गई ।
अर्दली रूम के दौरान कुल 12 निरीक्षक/ उप निरीक्षकों का कार्य-प्रदर्शन अत्यंत खराब पाया गया । पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित कर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच प्रारंभ करने की कार्यवाही की गई-
• थाना कैण्ट-
01. निरीक्षक संतोष पासवान, 02. उ0नि आशीष श्रीवास्तव, 03. उ0नि0 भैरव श्रीवास्तव, 04. उ0नि0 मुन्ना यादव, 05. उ0नि0 जमुना प्रसाद तिवारी, 06. उ0नि0 प्रवेश कुन्तल,
• थाना शिवपुर-
07. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, 08. उ0नि0 कोमल यादव, 09.उ0नि0 आशीष कुमार सिंह
• थाना लालपुर-पाण्डेयपुर-
10.उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता, 11. उ0नि0 कोमल कुमार गुप्ता, 12.उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
उपरोक्त सभी विवेचकों पर अत्यधिक संख्या में 60 दिनों से भी अधिक अवधि की विवेचना लम्बित पाई गई । शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। NBW में गिरफ्तारी नगण्य पाई गई । बिना नम्बर गाड़ी सीज करने की कार्यवाही व उलटी दिशा में चलने वाले वाहनों पर भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि समय-समय पर इस हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियान चलाए गए हैं ।
पुलिस आयुक्त महोदय ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर निर्देश दिए-
1. लम्बित विवेचनाः-
• निरीक्षण एवं अर्दली रूम के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने विवेचना रजिस्टर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी विवेचना 60 दिवस से अधिक लंबित न रहे तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, साथ ही देरी पर संबंधितों को चेतावनी दी गई।
• निरीक्षण के दौरान लंबित BW/NBW पर वारंटों की समयबद्ध तामील करे तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
• गंभीर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्य संकलन को प्राथमिकता दी जाए।
2. वाहनों/अतिक्रमण के विरुद्ध की गयी कार्यवाहीः-
• पुलिस आयुक्त महोदय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
• अवैध रूप से खड़े वाहनों को चिन्हित कर क्रेन के माध्यम से तत्काल हटाया जाए तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
• ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे तथा जाम की समस्या समाप्त हो।
3. SID Creation –
• निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने SID Creation की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित SID को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
• प्रत्येक अभियोग में समय से SID तैयार कर सिस्टम में अपलोड करना अनिवार्य है, जिससे अपराध विश्लेषण एवं निगरानी अधिक प्रभावी हो सके।

आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट, शिवपुर एवं लालपुर-पाण्डेयपुर का अर्दली रूम आयोजित कर उपनिरीक्षकों के कार्य-प्रदर्शन की समीक्षा की गई, जिसमें लम्बित विवेचना, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, BW/NBW तामील एवं गिरफ्तारी, बिना नंबर वाहनों की सीज कार्यवाही तथा विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की स्थिति का परीक्षण किया गया। समीक्षा में कुल 12 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ की गई। इन अधिकारियों के पास 60 दिनों से अधिक लंबित विवेचनाएं, शिकायतों का असंतोषजनक निस्तारण, NBW गिरफ्तारी में नगण्य प्रगति तथा यातायात उल्लंघनों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं पाई गई। पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि कोई भी विवेचना 60 दिवस से अधिक लंबित न रहे तथा सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही BW/NBW वारंटों की त्वरित तामील, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, क्रेन से वाहनों को हटाने तथा ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही SID Creation को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण कर सिस्टम में अपलोड करने पर बल दिया गया।। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्री अपूर्व पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।







Users Today : 11
Users Yesterday : 56