भदोही पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब को किया नस्ट
श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में “आपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के तहत जनपद के तीन थानों पर पंजीकृत कुल 142 मुकदमों में जब्त/बरामद कुल 33623 लीटर (तैंतीस हजार छ: सौ तेईस लीटर ) अवैध अंग्रेजी/देशी शराब का नियमानुसार कराया गया विनष्टीकरण ।

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के अनुपालन व श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन व श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में माल निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में निम्नलिखित थानों पर पंजीकृत अभियोगों में जब्त अवैध अंग्रेजी/देशी शराब को न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार कराया गया विनष्टीकरण-
1. थाना-औराई, अभियोग-01 कुल मात्रा-6957 लीटर
2. थाना-गोपीगंज, अभियोग- 121, कुल मात्रा-26482 लीटर
3. थाना-ज्ञानपुर, अभियोग-20, कुल मात्रा-184 लीटर
नोट:- कुल 142 अभियोगों में जब्त/बरामद कुल 33623 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब का आज दिनांक 09/04/2026 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही ज्ञानपुर के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व जिला मजिस्ट्रेट जनपद भदोही द्वारा गठित टीम उपजिला मजिस्ट्रेट ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भदोही व जिला आबकारी अधिकारी भदोही के समक्ष थाना ऊंज पुलिस द्वारा थाना ऊंज क्षेत्र अन्तर्गत नौधन यार्ड के खाली जगह में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।







Users Today : 54
Users Yesterday : 56