यूपी पुलिस भर्ती दीक्षांत परेड समारोह
विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का हैशटैग यूपी पुलिस
4 घंटे तक विश्व पटल पर छाया रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली दीक्षांत परेड की सलामी

लखनऊ, 26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की रविवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में दीक्षांत परेड आयोजित हुई। इस परेड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलामी ली और आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। दीक्षांत परेड समारोह से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त जनपदों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर हैशटैग #UPPolice के साथ पोस्ट किया गया। यह हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा।
यूपी पुलिस विभाग के मुताबिक इस हैशटैग से 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया। कुछ ही देर में यह हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह हैशटैग लगातार लगभग 04 घंटों तक विश्व के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहा।
इस दौरान इस पर 64 हजार से अधिक ट्वीट्स किए गए, जिसे लगभग 64 मिलियन की रीच, 5 लाख 58 हजार व्यूज और 1.13 बिलियन इंप्रेशन हासिल हुए। वहीं लखनऊ में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में परेड का निरीक्षण और विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।








Users Today : 6
Users Yesterday : 63