—
वाराणसी। कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्योगिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड टिकरी, वाराणसी द्वारा आयोजित “पीसीयू संवर्धित एफपीओओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं काशी भ्रमण” का शुभारंभ हुआ।संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को दो समूहों में आयोजित किया गया है, जिसमें समूह-1 का प्रशिक्षण 2–3 मई तथा समूह-2 का प्रशिक्षण 4–5 मई 2026 को संपन्न होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य एफपीओ प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, व्यवसायिक दक्षता तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान एफपीओ गठन एवं प्रबंधन, CEO की भूमिका, लेखा एवं वित्तीय प्रबंधन, दस्तावेज प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, विपणन, कोल्ड स्टोरेज, IoT, ड्रोन एवं डिजिटल तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा उपस्थित एफपीओ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संगठनों की मजबूती एवं किसानों की आर्थिक उन्नति पर विशेष बल दिया गया। वहीं संस्था के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश से आए विभिन्न एफपीओ प्रतिनिधियों को विपणन व्यवस्था, सरकारी योजनाओं एवं व्यवसायिक संभावनाओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पीसीयू के मुख्य लेखाकार अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.नीरज सिंह,डॉ.सुदर्शन मौर्या, डॉ.ए.एन.त्रिपाठी, डॉ.अजय कुमार आदि ने जैविक आधारित खेती को बढ़ावा देने हेतु संगठनों को प्रेरित किया तथा प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को वाराणसी के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का “काशी दर्शन भ्रमण” भी कराया जाएगा, जिससे उन्हें सांस्कृतिक एवं सामाजिक अनुभव प्राप्त हो सके।कार्यक्रम का आयोजन स्थित संगठन परिसर में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए एफपीओ प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं।








Users Today : 13
Users Yesterday : 64