जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की शिकायत
कुल 247 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सिर्फ 10 शिकायत पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण

राजातालाब।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजातालाब तहसील पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए लोगों की सड़क, चक रोड, बंजर भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा, निजी भूमि के नामांतरण में गड़बड़ी, त्रुटिपूर्ण अभिलेख, खाद्य आपूर्ति, पेयजल और बिजली आपूर्ति सहित अन्य विभिन्न समस्याओ को सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस पर गोपाल सोनी ने आरोप लगाया कि मिर्जामुराद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 24 कैरेट सोना ले लिया लेकिन न तो जमीन दिलाई और न ही सोना वापस करने की शिकायत की।कपरफोरवा निवासी लक्ष्मीना देवी और खालीसपुर निवासी प्रेम ने आवास के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 247 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सिर्फ 10 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ शेष मामलों को जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये।संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रमुख रूप से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ,उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी विजय जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, एसडीओ राजातालाब मुकेश यादव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।








Users Today : 13
Users Yesterday : 64