संगठन को नई ऊर्जा देगा नया नेतृत्व : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
वाराणसी 28 मई :- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा राम सकल पटेल को वाराणसी जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राम सकल पटेल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।

उन्होंने सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
*********
राम सकल पटेल की अगुवाई में संगठन और मजबूत होगा :– गौरव राठी
********
युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा राम सकल पटेल को वाराणसी जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गौरव राठी ने कहा कि पार्टी ने एक सक्रिय, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी है








Users Today : 78
Users Yesterday : 37