बिना फिटनेस/परमिट संचालित स्कूली वाहनों के संचालन को प्रतिबन्धित करने के दृष्टिगत चला चेकिंग अभियान
वाराणसी। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु बिना फिटनेस/परमिट संचालित स्कूली वाहनों के संचालन को प्रतिबन्धित करने के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार गुरूवार को जनपद के चन्द्रप्रभा पब्लिक स्कूल, कपसेठी, एम0आर0 पब्लिक स्कूल, नहवानीपुर, वी०एस० पब्लिक स्कूल, नहवानीपुर, सिल्वर ग्रोव पब्लिक स्कूल, सेवापुरी एवं डॉ० अमृतलाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल, चौबेपुर में जाकर अभियानात्मक कार्यवाही करते हुए, स्कूली वाहनों/बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना फिटनेस/परमिट संचालित स्कूली वाहनों/बसों के प्रति 01 सप्ताह के अन्दर फिटनेस सर्टिफिकेट/परमिट प्राप्त करने के साथ ही असंचालन योग्य वाहनों का परमिट निरस्त कराते हुए, किसी व्यक्ति विशेष के नाम स्वामित्व अंतरण हेतु निर्देशित किया गया।

अभियान के दौरान राघवेन्द्र सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मनोज प्रसाद वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अखिलेश पाण्डेय, यात्रीकर अधिकारी, प्रमेन्द्र कुमार संतप्त, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), अमित कुमार सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक एवं प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








Users Today : 78
Users Yesterday : 37