Home » liveup » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखकर किया गया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखकर किया गया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखकर किया गया योग  

 


राजातालाब।आराजी लाइन्स ब्लॉक मुख्यालय  पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा नायब तहसीलदार राजातालाब ने उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे प्रसारण योग कार्यक्रम का अवलोकन किया और उनके साथ योगाभ्यास का किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है। प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत का संकल्प मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख नायब तहसीलदार श्यामनारायण तिवारी, प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार, एडीओ एजी विनय कुमार मिश्र समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इसके अलावा जागरण पब्लिक स्कूल दरेखु, धनपालपुर में महेश मौर्या की देखरेख में युवा मंडल एवं हरियाली फाउंडेशन द्वारा, सीआरसी खुशीपुर में डायरेक्टर आशीष झा के नेतृत्व में, रामपुर में पूर्व जिला मंत्री सदानंद सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *